फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विधि से करेंगे दिवाली पर लक्ष्मी पूजन तो मिलेगा धन और एश्वर्य

Wed, 18 Oct 2017 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली विशेष
इस दिवाली घर में धन और एश्वर्य की बरसात चाहिए तो इस विधि से पूजा-अर्चना कीजिए। ज्योतिषाचार्यों का कहना कि इस विधि से पूजन करेंगे तो शुभ होगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
लक्ष्मी पूजा - फोटो : SELF
दिवाली का पावन पर्व 19 अक्तूबर को पड़ रही है। शाम 5.38 बजे से 8.14 बजे तक वृष लग्न रहेगा। शाम 7.05 बजे से रात 9 बजे तक वृष लग्न में पूजा करना विशेष शुभप्रद रहेगा। शाम 5.40 बजे से 7.18 बजे तक अमृत की चौघड़िया रहने से इस योग में दीपदान, महालक्ष्मी, गणेश कुबेर पूजन, बहीखाता पूजन शुभ रहेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
laxmi maa
रात्रि 8.14 बजे से 10.48 बजे तक निशीथ काल रहेगा। निशीथ काल में 9 बजे तक वृष लग्न इसके पश्चात मिथुन लग्न शुभ रहेगा। शाम 7.18 बजे से रात्रि 8.52 बजे तक चर की चौघड़िया शुभ रहेगी। इस अवधि में श्रीसूक्त कनक धारा स्तोत्र और लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा।

 

4 of 5
लक्ष्‍मी कलश
रात्रि 10.48 बजे से 1.22 बजे तक महानिशीथ काल रहेगा। इस समयावधि में रात 11.15 बजे तक मिथुन लग्न मध्यम, इसके पश्चात रात्रि 1.35 बजे तक कर्क लग्न विशेष रूप से प्रशस्त होगा। रात्रि 12.05 बजे से 1.35 बजे तक लाभ की चौघड़िया रहेगी, इस अवधि में श्री महालक्ष्मी एवं काली उपासना यंत्र, मंत्र, तंत्र आदि क्रियाएं, अनुष्ठान, साधनाएं आदि की जाती हैं। रात्रि में चौमुखा घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी सूक्त श्री सूक्त एवं कनक धारा स्तोत्र का पाठ करना शुभ होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार अमावस्या तिथि 18 अक्तूबर को रात्रि 12.10 बजे लगेगी जोकि 19 अक्तूबर को रात 12.32 बजे तक रहेगी। दिवाली पूजन में अमावस्या तिथि, प्रदोष निशीथ और महानिशीथ काल का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें