फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड का ये वीर बन सकता है अगला थल सेना प्रमुख

Fri, 16 Dec 2016 12:04 PM IST
अनिल चंदोला/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
ले.ज. बिपिन रावत अगले थल सेना प्रमुख बनकर जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह ले सकते हैं। बता दें कि 31 दिसंबर को जनरल दलबीर सिंह सुहाग का कार्यकाल खत्म होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
उससे पहले थल सेना के अगले प्रमुख का नाम घोषित होगा। नए थल सेना प्रमुख के लिए तीन नाम भेजे गए हैं, जिसमें ले.ज. बिपिन रावत ‌का नाम भी शामिल है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने एक सितंबर, 2016 को सेना के उप प्रमुख का पद संभाला। उन्हें दिसंबर, 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ था। वे देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के स्‍नातक हैं, जहां उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।

4 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
उन्हें अधिक ऊंचाई वाले स्‍थान पर युद्ध और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का अनुभव प्राप्‍त है। उन्होंने पूर्वी सैक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफेंट्री बटालियन की कमान भी संभाली है। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स और एक इंफेंट्री डिविजन की भी कमान संभाली है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
वे आईएमए, देहरादून और आर्मी वॉर कॉलेज, महू में प्रशिक्षण गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने डीजीएमओ और सेना मुख्‍यालय में सेना सचिव शाखा में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
विज्ञापन

6 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
वे पूर्वी कमान मुख्यालय में मेजर जनरल, जनरल स्टाफ भी रहे हैं। उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चैप्टर-7 मिशन में बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की भी कमान संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और हायर कमांड एंड नेशनल डिफेंस कॉलेज कोर्सेज के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
अपने 35 वर्ष के सेवा काल के दौरान उन्हें वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत भी किया गया है, जिनमें यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, सीओएएस प्रशस्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Lt Gen Bipin Rawat
संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करते हुए उन्हें दो बार फोर्स कमांडर प्रशस्ति पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। सेना उप प्रमुख का पद संभालने से पहले लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत दक्षिणी कमान के कमांडर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें