घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने वाले हैं। गैस एजेंसी संचालकों की वजह से उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लग सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रसोई गैस सिलेंडर
हिमाचल प्रदेश में रसोई गैस डिलीवरी चार्ज 50 रुपए हैं। इसी तर्ज पर रसोई गैस डिलीवरी चार्ज बढ़ाने की मांग की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो देहरादून में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
LPG Gas Cylinder
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने गैस एजेंसियों को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दुर्गम क्षेत्रों के मानक व डिलीवरी शुल्क स्पष्ट करने को कह दिया है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उधर, गैस एजेंसी संचालक का का तर्क है कि देहरादून जिले में भौगोलिक विषमता है। यहां रसोई गैस को घर-घर तक पहुंचाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां केवल 19 रुपए डिलीवरी शुल्क लिया जाता है।
पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर जाम लगाते रसोईगैस उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने विस्तृत प्रस्ताव भेजने का कहा है। इसमें दुर्गम क्षेत्रों के मानक व डिलीवरी शुल्क स्पष्ट करने को कहा गया है। उत्तरांचल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने कहा कि एजेंसी संचालक रसोई गैस की डिलीवरी शुल्क 50 रुपए करने की मांग कर रही हैं। इसको लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।