कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
बताया जा रहा है कि ट्रक में 288 सिलिंडर थे। आग लगने के कारण आस-पास के गांव के ग्रामीणों मे अफरा तफरी मच गई। आग लगने के बाद सिलिंडरों में एक के बाद एक कर धमाके हुए। आवाज सुनकर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ सिलिंडर भीड़ ने खाई में फेंक दिए।