फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश के साधकों पर चढ़ा योग का रंग, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने को मिनटों में किए ये आसन, तस्वीरें... 

Wed, 06 Mar 2019 04:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन
1 of 7
yoga festival rishikesh
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाने के लिए मंगलवार को पहले राउंड के तहत वीरभद्र आसन हुआ। इसमें 1200 योग साधकों में से 897 ने 3 मिनट 30 सेकेंड तक यौगिक क्रिया करने में सफलता हासिल की। इससे पूर्व वीरभद्र आसन को 369 लोगों ने 3 मिनट में पूरा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
yoga festival rishikesh
गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड पर्यटन परिषद की ओर से गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के पांचवें दिन योग साधकों को योग, आसन, प्राणायाम की जानकारी दी। महोत्सव में 70 देशों के योग साधक प्रतिभाग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
yoga festival rishikesh
निगम की प्रबंध निदेशिका ज्योति नीरज खैरवाल ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आयोजन समिति को सभी कमियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता का निर्णायक नरेंद्र चौहान को बनाया गया है। इस मौके पर महाप्रबंधक बीएल राणा, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी, विपुल रतूड़ी, कृष्ण उप्रेती, राजेंद्र ढोंडियाल, कैलाश कोठारी, मेहरबान रांगड़, आशुतोष नेगी आदि मौजूद थे।  

4 of 7
yoga festival rishikesh
राजकपोत आसन के दूसरे राउंड में 1 मिनट के बजाय 1 मिनट 30 सेकेंड करने का लक्ष्य रखा गया। इसे सभी 897 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया। राजकपोत आसन को साधने में पूर्व में 285 लोगों का वर्ल्ड रिकार्ड रहा है। सेतुबंध आसन के दूसरे राउंड में 897 योग साधकों ने शामिल होकर सफलतापूर्वक पूरा किया। पूर्व में यह रिकार्ड 2000 लोगों का रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
yoga festival rishikesh
डॉ. अर्पिता नेगी ने योग कक्षा में महिलाओं के अंदर आ रहे विकार संबंधी जानकारी और उसके निदान के लिए योग, प्राणायाम, आसन से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा कि आप नाड़ी शुद्ध कर किसी भी समस्या से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
yoga festival rishikesh
योगी वैभवनाथ ने सत्य योग, निराली ने जेंटल योग एंड मेडिटेशन, अभिषेक पोखरियाल ने बॉडी एलाइनमेंट एंड एडजस्टमेंट, डॉ. पालक्कल एनपी ने सिद्ध कॉस्मिक मेडिटेशन, आर्ट ऑफ लिविंग के तहत श्री श्री योग, गीता साधिका ने योग एंड मेडिटेशन, डॉ. संजीव पांडे ने प्राणायाम, सीएम भंडारी ने योग इन डेली लाइफ, ज्योति श्री ने पैनिक हीलिंग, गीता शंकर ने योग फॉर वीमेन मुद्राएं बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shilpa shetty
वहीं उषा माताजी ने इयेंगेर योग, कामिनी देसाई ने योग निद्रा, योगी विस्वपल जयंती ने योग एंड नेचुरोपैथी, सोफिया फाइटिना ने अडॉप्टिंग हिमायत योग फॉर चिल्ड्रन, नवदीप जोशी ने नाद मेडिटेशन फॉर प्रेग्नेंसी, नोउफ मरवाई ने योग इन एम्पावरमेंट, नवीन जोशी ने कुंडलिनी योग, मनोज रावत ने आर्ट ऑफ आसन विषय पर योग साधकों को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें