फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: चलते ट्रक में आग लगने से फटे 250 एलपीजी सिलिंडर, धमाके की आवाज से दूर तक दहल उठे गांव

Thu, 07 Mar 2019 10:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
एलपीजी गैस सिलिंडर के ट्रक में आग लगी तो एक के बाद एक हुए धमाकों की आवाज से आस पास के गांव के लोग भी दहशत में आ गए। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 534 नजीबाबाद-बुआखाल में दोपहर को गैस के ट्रक का टायर फटने से आग लग गई। इसमें तकरीबन 250 सिलिंडर जलकर राख हो गए है। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन

3 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
बताया जा रहा है कि ट्रक में 288 सिलिंडर थे। आग लगने के कारण आस-पास के गांव के ग्रामीणों मे अफरा तफरी मच गई। आग लगने के बाद सिलिंडरों में एक के बाद एक कर धमाके हुए। आवाज सुनकर वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ सिलिंडर भीड़ ने खाई में फेंक दिए।

4 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
लोगों का कहना है कि चढ़ाई होने के कारण ट्रक संख्या UK12-CB/1300 का टायर फटा होगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के चलते एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
सिलिंडर फटने के कारण भयानक आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक साफ नजर आ रही थीं। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने पौड़ी-कोटद्वार मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोटद्वार में सिलिंडर में लगी आग
इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए कोटद्वार से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम मशक्कत करती दिखी।  पुलिस टीम ने भी यातायात को लैंसडौन-जयहरीखाल मार्ग पर डायवर्ट किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें