फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे से जुदाई सह न सके तो दोनों ने ऐसे कर दिया अपनी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

Sat, 08 Aug 2020 12:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नानकमत्ता
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करने के बाद भी जब दोनों एक नहीं हो सके तो बरेली के प्रेमी युगल ने उत्तराखंड के नानकमत्ता में नानकसागर जलाशय में कूदकर जान दे दी। प्रेमी-प्रेमिका रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर बीते चार अगस्त को घर से भाग आए थे, जिनकी बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज है। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस ने जलाशय से दोनों के शव बाहर निकाले और तलाशी लेने पर मिले आधारकार्ड से दोनों की शिनाख्त की। पहचान होने पर परिजनों को दोनों की मौत की सूचना दी। शुक्रवार को ग्रामीणों ने नानकसागर जलाशय के फाटक से करीब एक हजार मीटर पहले जीरो बंधा मार्ग पर जलाशय के पानी में एक युवती का शव उतराता देखा। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट भी प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर बाद सीओ महेश चंद्र बिंजोला भी मौके पर पहुंचे और जल पुलिस कर्मियों की मदद से शव निकालने का प्रयास किया गया तो युवती के साथ युवक का भी शव था। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी लेने पर युवक का आधार कार्ड, एक मोबाइल फोन बरामद होने पर एक नंबर पर संपर्क किया तो वह चारुबेटा खटीमा निवासी रामविलास पुत्र प्रीतम सिंह से बात हुई। इसके बाद उन्होंने मौके पर आकर दोनों की पहचान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दोनों की पहचान अपने साले 57/301 गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर जिला बरेली यूपी किशन लाल कश्यप (25) पुत्र सौदान कश्यप तथा युवती की पहचान गंगापुर कॉलोनी थाना विथरी चैनपुर बरेली की उसकी प्रेमिका राजकुमारी (21) पुत्री प्रेमपाल के रूप में की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें