फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर जाम से त्रस्त हुए यात्री, 30 किलोमीटर का सफर तय करने में लगे 6 घंटे, तस्वीरें

Tue, 11 Jun 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को साकनीधर से व्यासी के बीच दो ट्रकों के फंसने की वजह से दिन भर वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। यहां घंटों तक जाम भी लगा रहा। सड़क खुलने के बावजूद सौड़पानी, तीनधारा और शिवमूर्ति समेत अन्य स्थानों में दोनों ओर वाहन फंस गए। लगभग 30 किलोमीटर का सफर करने में लोगों को 6 घंटे लग गए। पुलिस को यातायात को सुचारू करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन

2 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 7 बजे तोता घाटी व सौड़पानी के बीच चिलपड मोड़ के समीप खाद्य-आपूर्ति विभाग का ट्रक खराब हो गया। ट्रक के खराब होने पर ड्राइवर मैकेनिक की तलाश में निकल गया। इसी दौरान बिजली के खंभों से लदा ट्रक भी वहां आ पहुंचा।
विज्ञापन

3 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
यहां पर जगह की कमी होने की वजह से वह फंस गया। जिसके चलते जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना देवप्रयाग व बछेलीखाल से पुलिस टीम प्रभारी थानाध्यक्ष सुधांशु कौशिक की अगुवाई में मौके पर पहुंची।

4 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने किसी तरह खंभों से लदा ट्रक एक साइड करवाकर यातायात चालू करवाया। लेकिन तब तक दोनों ओर 4 से 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देहरादून की ओर जा रहे आयुष मियां ने बताया कि किसी तरह धीरे-धीरे आगे खिसके, लेकिन संकरे स्थानों पर फिर जाम की नौबत बन गयी।
विज्ञापन

5 of 7
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों में ऑल वेदर रोड परियोजना का अधूरा काम भी जाम का कारण बन रहा है। वहीं कर्णप्रयाग से चमोली बाजार तक लगातार जाम लगता रहा। जाम से सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को उमट्टा से बाजपुर तक हो रही है।
विज्ञापन

6 of 7
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
इन स्थानों पर संकरा मार्ग जाम का कारण बन रहा है। यात्रियों को कई स्थानों पर आधे घंटे से ज्यादा जाम में खड़ा रहना पड़ रहा है। महेश, दिनेश और रामचंद्र आदि श्रद्धालुओं का कहना है कि जाम के कारण ऋषिकेश से बदरीनाथ जाने में पूरा दिन लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला
जंगलों में आग लगने के बाद पहाड़ियों से पत्थर भी गिर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, पुष्कर रावत, रविंद्र सिंह और उमेश खंडूड़ी का कहना है कि प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों को लेकर पूरे इंतजाम नहीं किए। कई जगहों पर सड़कें बदहाल हैं। यात्रा मार्ग पर गड्ढे होने और मिट्टी पत्थर के ढेर लगे होने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें