फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब अचानक क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर फैंस के बीच जमकर नाचे थे सिक्सर किंग युवराज सिंह

Tue, 11 Jun 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : amar ujala
इंडियन क्रिकेट के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने सोमवार को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। तो चलिए हम आपको एक ऐसे किस्से के बारे में बताते हैं जब युवराज अचानक क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे और फैंस के साथ खूब डांस किया था। 
विज्ञापन

2 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : amar ujala
युवराज सिंह 11 मार्च 2018 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पुरोला क्षेत्र में कमल नदी के तट पर स्थित स्टेडियम में दो सप्ताह तक चले स्पोटर्स प्रीमियर लीग (एसपीएल) के समापन समारोह पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : amar ujala
यहां उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के साथ ही अपने जीवन से जुड़ी कई बातें भी खिलाड़ियों के साथ साझा की थी। वहां अचानक क्रिकेटर युवराज सिंह को देख पहले तो लोग बस जोर जोर से उन्हीं का नाम लेकर युवी युवी चिल्लाते रहे, बाद में उनका जोरदार स्वागत किया। 

4 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : amar ujala
इस दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक कुलदीप शर्मा के गीतों से खूब समां बांधा। वहीं फैंस भी उनके गीतों पर जमकर झूमे तो युवराज सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। युवराज सिंह ने भी इस दौरान जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन

5 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं में जोश भरते हुए कहा था कि देवभूमि में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें एक मंच की जरूरत है। उन्होंने उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत का उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
cricketer yuvraj singh - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा था कि देश के लिए खेल रहे अधिकांश खिलाड़ी मध्य वर्गीय परिवार के ही है, लेकिन खेलने के लिए उनकी ललक और जोश ने ही उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाया है। अगर आप में कुछ कर गुजरने का जुनून है तो मुश्किल कुछ नहीं होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें