फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: देवभूमि में पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया ढकोसला, पढ़ें 10 खास बातें...

Fri, 05 Apr 2019 05:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
पीएम मोदी - फोटो : self
लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में जोश भरने देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र को ढकोसला करार दिया। पढ़िए उनके भाषण की 10 बड़ी बातें...
विज्ञापन

2 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
1- उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कड़े फैसले लेती है। सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण हमारी सरकार ने ही दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। हमारी सरकार अग्रिम मोर्चों पर बड़ा फैसला ले पाई। आप हमेशा चट्टान की तरह खड़े रहे। इसीलिए 40 साल से लटका वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा हम हल कर पाए। जिनकी नियत सिर्फ वोट और नोट बटोरने की रही, उन्होंने तो इसको लटकाने और भटकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
2-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करप्शन और कांग्रेस का साथ अटूट है। ये ऐसी जुगलबंदी है जो अलग नहीं हो सकती है। कांग्रेस के राज में लोग इस आस में रहते हैं कि कौन कितना ज्यादा घोटाला कर सकता है। देश का ऐसा कोई संसाधन नहीं है जो इनकी लूट से बच पाया है। इसमें भी नामदार परिवार का नाम सबसे ऊपर है। 

4 of 11
जनसभा में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
3-कांग्रेस में भ्रष्टाचार एक्सीलरेटर पर और विकास वेंटीलेटर पर था। आपका ये चौकीदार हेलीकॉप्टर घोटाले के कुछ दलालों को दुबई से उठाकर ले आया था। बोफोर्स तोप या हेलीकॉप्टर हो, हथियार का ऐसा सौदा खोजना मुश्किल हो जाता है, जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा कमीशन की बात सामने न आए। 
विज्ञापन

5 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
4-इटली के स्पेशल मामा और दूसरे दलालों से एजेंसियों ने कई दिन पूछताछ की। इसके आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की। इसके दलालों ने जिनको घूस देने की बात कही है, उनमें से एक एपी (अहमद पटेल) है, दूसरा एफएएम (फैमिली) है।
विज्ञापन

6 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
5-पीएम मोदी ने कहा कुछ लोग यहां ऐसी भाषा बोलते हैं जिसपर पाकिस्तान में लोग ताली बजाते हैं। जम्मू कश्मीर में इनके साथी हर रोज कश्मीर को अलग करने की धमकी दे रहे हैं। वो कश्मीर का अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
6-पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए देश के वीर जवानों ने अपनी जान दी, सर्वोच्च बलिदान दिया। हिंदुस्तान के गरीब लोगों ने अपना पेट काटकर वहां की भलाई के लिए पैसे दिए हैं। वो दो प्रधानमंत्री की बात कर रहे हैं। ये कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथी हैं। कांग्रेस चुप है। फिर तो सजा कांग्रेस को भी मिलनी चाहिए। 

8 of 11
पीएम मोदी की जनसभा में पहुंचे समर्थक - फोटो : अमर उजाला
7-पीएम ने कहा, मैं हैरान हूं कांग्रेस अपने साथियों की मदद के लिए ही देशद्रोह का कानून हटाना चाहती है। भारत की एक इंच जमीन पर भी आंच नहीं आने दी जाएगी। पीएम ने कहा  मैं शहीद मोहनलाल, शहीद वीरेंद्र सिंह राणा, शहीद चित्रेश बिष्ट और शहीद विभूति ढौंडियाल की शपथ लेकर कहता हूं कि देश को बांटने वालों के सामने चौकीदार दीवार बनकर खड़ा है।

9 of 11
देहरादून में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
8-पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मार्गदर्शक जो विशेष रूप से अमेरिका से आए, बड़े अहंकार से ऐसी बातें कीं, जिससे पता चलता है कि कांग्रेस कैसी साजिश रच रही है। 

10 of 11
पीएम मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
9- पीएम मोदी ने कहा कि अगर सेना के जवान को सुरक्षा नहीं मिलेगी तो कौन मां अपने बेटे को सीमा पर भेजेगी। आपके घोषणा पत्र को लानत है। यह पाप है। जान दांव पर लगाने वाले हमारे सैनिकों का हौसला तोड़ने का काम कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ है। सेना के जवानों की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन

11 of 11
जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
10-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका ये चौकीदार, भाजपा और एनडीए की सरकार एक-एक ईमानदार करदाता का दिल से आभारी है। इसलिए हमने पांच लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया है। आपके सेवक की सोच स्पष्ट है। कांग्रेस ने पहाड़ से पलायन किया और हमने पहाड़ को रोजगार से जोड़ा। प्रयागराज में भाजपा के डबल इंजन से भव्य कुंभ का आयोजन हुआ, हजारों लोगों को रोजगार मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें