yogi adityanath
इसके बाद योगी ने भाषण को रफ्तार दी तो हिंदुत्व एजेंडे की उन सभी बातों को आक्रामक रूप से रखा, जिसे विशेषकर संघ का एजेंडा माना जाता है। योगी ने जब कहा कि जब केंद्र, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी तो कांवड़ यात्रा को प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित करने की रणनीति बनाई जाती थी। लेकिन उन्होंने कांवड़ियों को शंख, घंटे, घड़ियाल और डीजे बजाने की छूट दिलाई। इस पर खूब तालियां बजी। योगी की इसी शैली में भाषण को सुनते हुए लोग उनके कायल बनते दिखे।