फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 किलोमीटर की दूरी तय कर पीएम मोदी को सुनने पहुंचे लोग, लगाए 'मैं भी चौकीदार' के नारे, तस्वीरें...

Thu, 28 Mar 2019 08:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुद्रपुर में भाजपा की विजय शंखनाद महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के दूरस्थ गांवों के साथ ही पौड़ी गढ़वाल से भी लोग पहुंचे। महारैली में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए तेज धूप और धूल के गुबार की भी परवाह नहीं की। 
विज्ञापन

2 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के सभा स्थल पर मौजूद लोग अति उत्साहित होकर बेरिकेडिंग की बल्लियों पर चढ़ने लगे, जिन्हें पुलिस ने काबू किया। प्रधानमंत्री की सभा में पहुंचे कोटाबाग, नैनीताल निवासी महेश चंद्र बुडलाकोटी बोले प्रधानमंत्री वास्तव में जनता के हमदर्द हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए वह तड़के ही घर से निकल गए थे। कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) से पहुंचे अजय रावत बोले कि वह एक दिन पहले ही रुद्रपुर पहुंच गए थे। धारी (नैनीताल) निवासी पूरन चंद्र बेलवाल और मुकेश बेलवाल ने कहा कि मोदी ने देश के अंतिम तबके का ध्यान रखा है। 

4 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी से पहुंचीं उमा टिटगाईं और मालती मलानी बोलीं कि प्रधानमंत्री मोदी पर उन्हें फक्र है। आवास विकास रुद्रपुर निवासी डीडी जोशी, केनाल कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता ,संजय नगर निवासी दीपक कुमार और शांति कॉलोनी निवासी संतोष ने कहा कि तेज धूप होने के बावजूद वह प्रधानमंत्री की जनसभा में पहुंचे। देश को एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने चार बार लोगों से मैं भी चौकीदार का नारा लगवाया और कहा कि चौकीदार डरने वाला नहीं है। पीएम ने कहा कि एक माह पहले आना था। वे नहीं आ पाए लेकिन उन्होंने पहले वादा किया था कि वे रुद्रपुर आएंगे। मोदी जुबान का पक्का है।
विज्ञापन

6 of 10
रुद्रपुर जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवाद के मुद्दे की मुहिम को जारी रखते हुए पीएम ने उत्तराखंड स्थित सैन्य संस्थानों और सेना मुख्यालयों को मां भारती की रक्षक भुजा बताया। लोगों से पूछा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद वायु सेना अध्यक्ष को झूठा कहना, सेनानायक के लिए अपशब्द बोलना, आतंकियों को घर में घुसकर मारने पर सवाल उठाना, पाकिस्तान का हीरो बनने के चक्कर में देश को गाली देना क्या सही था? 
विज्ञापन

7 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कहा, आतंक के खिलाफ लड़ाई और देश की सुरक्षा पर मोदी चुप बैठने वाला नहीं है। डरने वाले संस्कार चौकीदार में नहीं हैं। हमारे विरोधी और देश के दुश्मन कान खोलकर सुन लें, हम डरने वालों में नहीं, डटने वालों में हैं। जब सैनिक का शीश काटकर दुश्मन ले गया तो इन लोगों का (कांग्रेस का) खून तक नहीं खौला।

8 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कहा कि सेना हथियार, टैंक, ओआरओपी मांग रही थी और कांग्रेस सरकार सोई पड़ी थी। राफेल पर दलाल मामा-भांजे भारी पड़ गए। अटल ने राफेल खरीदना तय किया था और कांग्रेस दस साल तक मलाई के इंतजार में इसे दबाए बैठी रही। 

9 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
हेलीकॉप्टर खरीद की जांच हो रही है तो मिशेल मामा के पसीने छूट रहे हैं। ओरआरओपी के नाम पर पूर्व सैनिकों को धोखा दिया। बोफोर्स के साथ क्या हुआ था यह सब जानते हैं। अब सेना की जरूरत पूरी हो रही है।
विज्ञापन

10 of 10
रुद्रपुर में पीएम मोदी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
मोदी ने कहा कि वे डंके की चोट पर एलान कर रहे हैं कि 2022 तक सबको पक्के घर मिल जाएंगे। उत्तराखंड से पलायन रोकने को सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण दिया। मोदी ने इसके साथ ही उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, भारत माला योजना, केदारनाथ पुनर्निर्माण और बारहमासी सड़क आदि का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें