उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उधर, विधायक शुक्ला ने भी अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से हरीश रावत को कष्ट पहुंचा है तो खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्षमा करने की बात लिखी है, जो उनका बड़प्पन है। मैं चाहता हूं कि हरीश रावत लंबे समय तक जीएं। हरीश रावत की सरकार में तमाम भ्रष्टाचार हुआ और कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया गया। मैं उनके राजनैतिक अंत की बात कहना चाहता था लेकिन बोलते-बोलते राजनैतिक शब्द छूट गया। मेरे कहे शब्द ठीक नहीं थे।