निर्वाचन आयोग की गाड़ी में मैं भी चौकीदार की टोपी
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम जैसे ही खत्म हुआ और प्रीतम सिंह वहां से जाने लगे, तब ही अचानक उनकी नजर निर्वाचन वाहन के डैश बोर्ड की तरफ गई। डैश बोर्ड में भाजपा की एक टोपी रखी हुई थी। इस पर प्रीतम सिंह भड़क उठे। उनके साथ मौजूद कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, गिरीश पुनेडा, राजेश शर्मा, देवेंद्र बुटोला समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया।