फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी विधायक के आपत्तिजनक बयान पर हरीश रावत ने दिया 'आशीर्वाद', पढ़िए दिलचस्प मामला

Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उत्तराखंड के किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने चिरपरिचित अंदाज में पलटवार किया है। उन्होंने न सिर्फ ट्विटर से करारा जवाब दिया है बल्कि एक पत्र भी विधायक के नाम जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर हरदा का यह पत्र तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्तराखंड में मनाेज तिवारी की सभा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
दरअसल सोमवार को किच्छा में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनसभा की थी। इस जनसभा में विधायक राजेश शुक्ला की हरीश रावत को लेकर जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि अजय भट्ट के सामने मरा हुआ हरीश रावत खड़ा है, अब तो उनका दाह संस्कार ही बाकी है। 
विज्ञापन

3 of 6
सोशल मीडिया पर पोस्ट हरीश रावत का आशीर्वाद पत्र - फोटो : फेसबुक
इस पर हरदा ने पहले ट्विटर एकाउंट और फिर फेसबु पर पत्र जारी कर शुक्ला को जवाब दिया है। हरदा ने लिखा है कि ‘मेरी राख भी उत्तराखंड के काम आएगी। चुनाव में हार-जीत होती है लेकिन हारकर भी मैंने हौसला नहीं छोड़ा है। यदि उत्तराखंड की भलाई के लिए मेरा बलिदान होता है तो मुझे कोई रंज नहीं रहेगा। 

मनोज तिवारी की सभा में विधायक के बिगड़े बोल, कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के लिए कह दी बड़ी बात

4 of 6
सोशल मीडिया पर पोस्ट हरीश रावत का आशीर्वाद पत्र - फोटो : फेसबुक
राजनीतिक विरोधियों के प्रति आपके भावों को सुनकर अच्छा लगा या बुरा लगा क्या कहूं, लेकिन आप अपनी पार्टी की संस्कृति जाहिर कर रहे हैं।’ इधर, हरदा ने राजेश शुक्ला के नाम जारी पत्र में कहा कि ‘आपके बयान पर मैं आपको हरदा होने के नाते माफ करता हूं। 
विज्ञापन

5 of 6
harish rawat
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से आपकी तरफ से माफी मांगता हूं। यदि भविष्य में भी आप इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो मैं तब भी आपको माफ कर दूंगा।’ हरदा की ओर से जारी पत्र को सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तराखंड में मनोज तिवारी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उधर, विधायक शुक्ला ने भी अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान से हरीश रावत को कष्ट पहुंचा है तो खेद व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर क्षमा करने की बात लिखी है, जो उनका बड़प्पन है। मैं चाहता हूं कि हरीश रावत लंबे समय तक जीएं।  हरीश रावत की सरकार में तमाम भ्रष्टाचार हुआ और कार्यकर्ताओं के साथ धोखा किया गया। मैं उनके राजनैतिक अंत की बात कहना चाहता था लेकिन बोलते-बोलते राजनैतिक शब्द छूट गया। मेरे कहे शब्द ठीक नहीं थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें