फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की की जनसभा में विधायकों ने सीएम योगी की शान में पढ़े कसीदे, खूब लगे मोदी-योगी के नारे...

Thu, 04 Apr 2019 08:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार लोकसभा सीट में रुड़की में आयोजित सीएम योगी की जनसभा में विधायकों ने मंच से एक-एक कर योगी आदित्यनाथ की शान में जमकर कसीदे पढ़े। खानपुर विधायक, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर ने भी ने योगी राज में यूपी की कानून व्यवस्था से लेकर किए गए विकास कार्यों की जमकर प्रशंसा की। 
विज्ञापन

2 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
साथ ही जनसभा में हरिद्वार से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नाम पर जनता से वोट मांगे। विधायकों ने देश में किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा। इस दौरान जनसभा में मौजूद लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के खूब नारे लगाए। 
विज्ञापन

3 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित जनसभा में यूपी के सीएम योगी के आने से पूर्व विधायकों ने अपने-अपने विचार रखे। विधायकों ने सीएम योगी के यूपी में कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। साथ ही जनता को बताया कि आज यूपी में योगी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर है। 

4 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
बदमाश योगी राज में डरे हुए हैं और अपनी जान बचाने के लिए जेलों में जा रहे हैं या प्रदेश छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। यूपी के अंदर बदमाशों में योगी का डर साफ देखा जा सकता है। विधायकों ने सभा में मौजूद जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को भी रखा। साथ ही मोदी राज में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्य जनता को गिनवाए। विधायकों ने प्रधानमंत्री की ओर से किए गए देशहित में कार्यों के नाम पर डॉ.निशंक के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन

5 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि यूपी में योगी राज में आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से सही हो चुकी है। दूसरी सरकार में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई, उन्हें लेने पीएसी जाती थी, लेकिन योगी राज में एक कांस्टेबल इन लोगों को पकड़कर ला रहा है। यूपी में कानून के डर से बदमाश जेल जाने में ही अपनी भलाई समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सन्यासी होने के नाते धरा के साथ-साथ संविधान के चौकीदार हैं। सीएम योगी परम योगी गोरक्षा पीठाधीश्वर और सनातन हिंदू संस्कृति के ध्वजवाहक हैं। सीएम योगी के राज में आज यूपी की जनता खुशहाल है और उनके कार्यों से संतुष्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें