फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में विधायक ने सीएम योगी को दिया खास तोहफा, दिनभर लोगों में होती रही चर्चा, तस्वीरें...

Thu, 04 Apr 2019 07:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। जब तक सीएम नहीं पहुंचे विधायकों ने भीड़ को थामे रखा। वहीं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम योगी को खास तोहफा दिया तो हर ओर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन

2 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी गुरुवार को करीब 1:26 मिनट पर जनसभा में मंच पर पहुंचे। यहां सभी विधायकों व भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशंक ने फूल माला से स्वागत किया। सीएम योगी ने भी सभी का आभार जताया। इस बीच शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने सीएम योगी को सोने की मूर्ति भेंट की। वहीं खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पगड़ी पहनाई। 
विज्ञापन

3 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सोने की मूर्ति को लेकर चर्चा होती रही। वहीं सीएम योगी ने इस दौरान राहुल के केरल सीट पर मुस्लिम लीग से गठबंधन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केरल की एक सीट पर नामांकन किया है। यहां कांग्रेस जिस मुस्लिम लगी से गठबंधन किया है, वह देश के विभाजन का कारण बनी थी। 

4 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की जमकर प्रशंसा की। साथ ही उनके द्वारा हरिद्वार में कराए गए विकास कार्यों और संसद में अपनी बात रखने की भी प्रशंसा की, लेकिन इस दौरान मंच पर भाषण शुरू करने से लेकर खत्म करने तक सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का मात्र एक बार ही नाम लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ 1 बजकर 50 मिनट पर मंच पर पहुंचे। इस बीच उन्होंने 1 बजकर 58 मिनट पर मंच से अपना भाषण शुरू किया। 2 बजकर 26 मिनट पर उन्होंने अपना भाषण समाप्त किया। इस बीच अपने 28 मिनट के भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर कई तीर साधे तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की झड़ी भी लगाई। इस बीच सीएम योगी ने युवाओं में जोश भरा तो युवाओं ने भी मोदी और योगी के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुड़की में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विधायकों ने सभा में मौजूद जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को भी रखा। साथ ही मोदी राज में पिछले पांच सालों में हुए विकास कार्य जनता को गिनवाए। विधायकों ने प्रधानमंत्री की ओर से किए गए देशहित में कार्यों के नाम पर डॉ.निशंक के लिए वोट मांगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें