किसानों को उपज का मूल्य न मिलने और बेरोजगारों को प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार न मिलने के मुद्दे को कांग्रेस और पैना करने जा रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को फरवरी के अंतिम सप्ताह में बुलाकर प्रधानमंत्री की 14 फरवरी को रुद्रपुर में प्रस्तावित रैली का जवाब दिया जाएगा। किसान और नौजवानों के सहारे कांग्रेस 19 की नैया पार लगाने की तैयारी में है।