फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फेमस विंटर डेस्टिनेशन पर बर्फ से बना दी सरकार की कब्र, जानिए क्या है पूरा माजरा...

Thu, 07 Feb 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औली
विज्ञापन
1 of 5
protest, auli - फोटो : अमर उजाला
विंटर डेस्टिनेशन औली में बर्फ से उत्तराखंड सरकार की कब्र बना दी गई है। विंटर डेस्टिनेशन औली की मेजबानी में होने वाले राष्ट्रीय शीतकालीन खेल के रद्द होने की खबर से औली में स्की प्रेमियों के अलावा एडवेंचर एसोसिएशन और होटल एसोसिएशन ने अनूठी तरह की नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी के विरोध में ईको फ्रेंडली कब्र एवं ममी बनाते हुए अपना विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन

2 of 5
auli
औली में हुए इस विरोध प्रदर्शन में एडवेंचर एसोसिएशन औली होटल एसोसिएशन औली के साथ स्कीएसोसिएसन औली एवं पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग सहित उत्तराखंड स्की फेडरेशन के खिलाफ नारेबाजी की।
 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall in auli
होटल एसोसिएशन औली के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह ने कहा की पर्याप्त बर्फबारी के बाद भी जिस तरह से औली में विंटर गेम्स कैंसिल कराए जा रहे हैं वह औली पर्यटन विभाग एवं प्रदेश सरकार की नाकामयाबी का सबूत है।

4 of 5
auli
वहीं एडवेंचर एसोसिएशन जोशीमठ के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि औली में विंटर गेम्स का ना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। विंटर गेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड पर्यटन विभाग के साथ प्रदेश सरकार का तालमेल सही नहीं होने के कारण भारतीय ओलंपिक संघ अभी तक औली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन हेतु हामी नहीं भर पा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AULI
वहीं अंतरराष्ट्रीय स्कीयर विवेक पंवार का कहना है कि प्रदेश की स्की संघ भारतीय ओलंपिक संघ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है। मान्यता को लेकर अब तक पेंच फंसा हुआ है। जिसका खामियाजा हिम क्रीडा स्थली औली को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार औली में कोई एक अंतरराष्ट्रीय स्की प्रतियोगिता नहीं हुई तो इंटरनेशनल स्की फेडरेशन औली की खूबसूरत नंदा देवी स्लॉप की मान्यता रद्द भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें