फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे छटपटाता रहा तार में फंसा गुलदार

Tue, 21 Feb 2017 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
leopard - फोटो : amar ujala
वन विभाग ने फेंसिंग वायर (तार-बाड़) में फंसे गुलदार को कई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया गया। गुलदार को उत्तराखंड और यूपी की सीमा में स्थित जंगल में छोड़ दिया गया। सुरक्षित रेस्क्यू पर वन विभाग ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन

2 of 5
leopard
सोमवार की सुबह 10 बजे कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत बुलीकावाला गांव से सटे जंगल में लोगों को फेंसिंग वायर  में फंसा गुलदार दिखाई दिया, जो बुरी तरह से छटपटा रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पर चौहड़पुर रेंज के एसडीओ रंगनाथ पांडेय और रेंज अधिकारी कुलदीप पंवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी सुरेंद्र कुमार को दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
leopard
गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क के विशेषज्ञों से संपर्क साधा गया। वहां से विशेषज्ञों की टीम ट्रैंकुलाइजर गन और इंजेक्शन लेकर दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची। विशेषज्ञों ने करीब चार इंजेक्शन गुलदार पर दागे, लेकिन सभी निशाने चूक गए। इस बीच ट्रैंकुलाइजर गन में भी तकनीकी खराबी आ गई।

 

4 of 5
leopard - फोटो : amar ujala
ऐसे में चकराता वन प्रभाग से ट्रैंकुलाइजर गन मंगा कर गुलदार को बेहोश किया गया। पूरा ऑपरेशन विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की देखरेख में चला। शाम करीब छह बजे बेहोश गुलदार को वन कर्मियों ने पिंजरे में कैद कर अधिकारियों की देखरेख में जंगल में छोड़ दिया। गुलदार की सूचना लगते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। भीड़ को काबू पाने के लिए पुलिस कर्मी बुलाने पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
leopard
एसडीओ रंगनाथ पांडेय ने बताया कि नर गुलदार साढ़े तीन से चार साल का था। उसे पानी के स्रोत के समीप छोड़ा गया है। गुलदार पूरी तरह से स्वस्थ है। उधर, डीएफओ ने कहा रिजर्व फारेस्ट में फेंसिंग वायर लगाने के मामले की जांच की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हीत कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें