फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर बनकर टूटा गुलदार, एक रात में खत्म कर दी 40 जिंदगियां

Wed, 18 Jan 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर/चकराता
विज्ञापन
1 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में धमके गुलदार ने एक ही रात में 40 जिंदगियां खत्म कर दीं। अचानक गांव में गुलदार की धमक से लोग दहशत में है।
विज्ञापन

2 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत चुनोटी गांव में सरदार सिंह पुत्र स्व. शेर सिंह की मकान से सटी हुई गौशाला है। यहां रोज की तरह शाम ढलने पर बकरियों को बांध दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
सोमवार की शाम सरदार बकरियों को बांधकर घर में चला गया। देर रात किसी तरह गुलदार गौशाला में घुस आया और एक-एक कर 40 बकरियों को मार दिया।

4 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
गुलदार में इतनी सावधानी से 40 बकरियों का शिकार किया कि रात में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब सरदार सिंह गौशाला में पहुंचा तो बकरियों के क्षत-विक्षत शव देख दंग रह गया। गुलदार के हमले की खबर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
ग्रामीण जयपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित का लाखों का नुकसान हो गया है। गांव में गुलदार के धमकने से लोग डरे हुए हैं। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन

6 of 7
leopard killed goat - फोटो : AmarUjala
अक्सर गुलदार पशुओं को मारने के बाद कई दिनों तक आसपास के इलाके में ही रहता है। कुछ दिन पूर्व करीब 10 किमी दूर स्थित जस्टा गांव में भी गुलदार कई कुत्तों को निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
leopard
पीड़ित सरदार सिंह ने बताया कि बकरी पालन ही उसकी आजीविका का एकमात्र साधन था। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। डीएफओ दीप चंद्र आर्य ने बताया कि संबंधित रेंज अधिकारी को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। गुलदार के मूवमेंट पर नजर रखने को कहा गया है। पीड़ित पशुपालक को विभागीय नियमानुसार हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें