फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पब्लिक मीटिंग में राहुल ने दिखाया फटा कुर्ता, जानिए क्या है इसका राज?

Tue, 17 Jan 2017 09:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड में विजय संकल्प सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अचानक माइक छोड़ा और सामने आकर अपना फटा कुर्ता दिखाने लगे। जानिए आखिर राहुल ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन

2 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
राहुल गांधी सोमवार को ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित डीएसबी पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने पहुंचे थे। यहां पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए कटाक्ष किया।
विज्ञापन

3 of 7
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
राहुल ने खादी आश्रम के कैलेंडर पर पीएम की तस्वीर पर व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी जी 15 लाख का सूट पहनकर सूत कातते हैं।

4 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
कहा कि मोदी जी हमेशा गरीबों के साथ होने की बात करते हैं लेकिन कभी गरीबों की के साथ फोटो नहीं खिंचवाते। वे फोटो बड़े लोगों के साथ ख‌िंचवाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
राहुल ने कहा कि 15 लाख का सूट पहनने वाले मोदी जी जानते ही नहीं कि गरीब के पास तो कपड़े भी नहीं होते। राहुल ने कहा कि उन्हें पता है कि गरीब फटे कपड़े पहनता है।
विज्ञापन

6 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
इसके आगे बोलते हुए राहुल ने कहा कि मेरा भी कुर्ता फटा हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुके बल्कि वे माइक छोड़कर सामने आ गए और अपने कुर्ते की जेब में हाथ डालकर नीचे बैठे लोगों को दिखाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala
इसके बाद प्रधानमंत्री पर विरोधियों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा मोदी जी चाहते हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का राज हो। सबकी आवाज खामोश हो जाए और बस वे अपने मन की बात कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें