फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के भवन में लाइट बंद करने गया चौकीदार, तभी वहां घुस आया गुलदार, तस्वीरों में देखिए फिर क्या हुआ वहां...

Tue, 24 Mar 2020 06:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह उत्तराखंड में ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुलदार के आने से हड़कंप मच गया। चौकीदार की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान गुलदार को पकड़ने की कोशिश कर रहे एक वनकर्मी पर गुलदार ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जख्मी साथी को अन्य वनकर्मियों ने एम्स में भर्ती कराया। वहीं, गुलदार को पकड़ने के लिए डीएफओ देहरादून राजीव धीमान सहित दो एक्सपर्ट चिकित्सक पहुंचे। शाम साढ़े तीन बजे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आखिरकार शाम पांच बजे ट्रेंकूलाइज कर गुलदार को शिकंजे में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे चिड़ियापुर ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्कूल का चौकीदार लाइट बंद करने गया। इस दौरान स्कूल के जूनियर ब्लाक की बिल्डिंग के अंदर एक गुलदार चौकीदार को भागते हुए नजर आया। उन्होंने जूनियर ब्लाक का प्रवेश द्वार बंद कर वन विभाग को सूचित किया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर वनकर्मियों के साथ रेंजर आरपीएस नेगी भी पहुंचे। इस दौरान एक वनकर्मी सुभाष बहुगुणा ने गुलदार को पकड़ने के लिए जूनियर ब्लाक में प्रवेश करना चाहा। मगर, गुलदार ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। वहीं, गुलदार को पकड़ने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी देहरादून जू के डॉ.राकेश नौटियाल और चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर के सीनियर वेटरनरी ऑफिसर डॉ. अमित ध्यानी भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोनों चिकित्सक अपने साथ डेन इंजेक्ट नामक बंदूक से ट्रेंकुलाइज ले गए। तीन बजे करीब डीएफओ देहरादून राजीव धीमान भी डीएसबी स्कूल पहुंचे। आखिरकार शाम पांच बजे ट्रेंकूलाइज कर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि गुलदार की उम्र दो-तीन वर्ष रही होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुलदार के पकड़ने के लिए एक्सपर्ट टीम को स्कूल के दरवाजे में ड्रिल करना पड़ा। लेकिन गुलदार आवाज सुनकर दूसरे कमरे में चला गया। टीम ने इस कमरे की खिड़की से गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर दिया। जहां से गुलदार को चिड़ियापुर स्थित सेंटर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें