कई बार समझाने के बाद भी उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान लोग कभी पैदल तो कभी गाड़ियों में सड़क पर निकले। जिन्हें पुलिस ने अब अपने तरीके से समझाया।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
ऋषिकेशमें जगह-जगह पुलिस अलर्ट है और बाहर सड़कों पर बेमतलब घूम रहे लोगों को उनके घरों की ओर लौटा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
कुछ जगह पर पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के साथ झड़प भी की। लेकिन पुलिस की शक्ति के आगे लोगों की एक नहीं चली।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
खटीमा में कोतवाली के पास बिना जरूरी काम वाहन से घूमने वालों को यह पोस्टर थमाया।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में एसएसपी ने डीडी चौक में कार सीज कराई। बेवजह घूमने पर कार्रवाई की। रुद्रपुर में लॉक डाउन का पालन करने को सड़क पर एसएसपी उतरे। मातहतों को बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी में प्रातः 10:00 बजे के बाद एसपी सुनील कुमार मीणा व सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह बाजार बंद करवाने के लिए निकले। बेवजह घूम रहे युवकों को उठक-बैठक भी कराई।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
हल्द्वानी में पुलिस व प्रशासन ने सब्जी मंडी, फल मंडी, बरेली रोड, मुखानी आदि अन्य क्षेत्रों में खुली दुकानों को बंद कराया। अनावश्यक घूम रहे लोगों को लाठी मारकर भगाया।
देहरादून में बेवजह घूम रहे लोगों को एसपी सिटी श्वेता चौबे ने समझाया। अल्मोड़ा में एक स्कूटर सीज किया। ऋषिकेश में भी पुलिस ने लोगों को लाठियां भांज कर भगाया।