घर में घुसा गुलदार
- फोटो : अमर उजाला
घर के सभी लोग निर्माणाधीन भवन के पास थे। आशा देवी ने बहू रुचि देवी को चाय बनाने के लिए घर भेजा। रुचि जैसे किचन में घुसती, उससे पहले ही उसकी नजर रसोईघर में दुबके गुलदार के शावक पर पड़ गई। रुचि ने रसोईघर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गुलदार के शावक के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई।