देहरादून के एक स्कूल में अचानक एक अजीबो-गरीब जानवर निकल आने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने जानवर को देखा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। देखिए रेस्क्यू की तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
स्कूल में घुस आया अजीबो-गरीब जानव
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, देहरादून के नेहरू रोड स्थित एक स्कूल में बिज्जू घुस गया। बच्चों ने बिज्जू को देखा तो वे घबरा गए और इसकी सूचना स्कूल के शिक्षकों को दी।
विज्ञापन
3 of 5
स्कूल में घुस आया अजीबो-गरीब जानव
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने बिज्जू को स्कूल के गार्डन, स्टोर और क्लास में ढूंढा। फिर उसे क्लास से रेस्क्यू किया।
4 of 5
बिज्जू
टीम के सदस्य रवि जोशी ने बताया कि बिज्जू स्कूल में काफी समय से घूम रहा था। मंगलवार को वह अचानक क्लास में घुस गया। पीसीसीएफ ने टीम को इसकी सूचना दी थी।
स्कूल में घुस आया अजीबो-गरीब जानव
- फोटो : अमर उजाला
बिज्जू को पकड़कर राजा जी टाइगर रिजर्व के जंगलों में छोड़ दिया है। बता दें कि बिज्जू लड़ाके स्वभाव और मोटी चमड़ी का होता है। इसलिए अन्य जानवर इससे दूर रहते हैं।