फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की रसोई में छिपकर बैठ गया गुलदार, चाय बनाने गई महिला और फिर जो हुआ देखिए...

Wed, 13 Mar 2019 09:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
गुलदार
उत्तराखंड के जिला मुख्यालय पौड़ी से सटे एक गांव में दिन दहाड़े गुलदार का शावक घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के शावक को रेस्क्यू किया। गांव में शावक के घुसने से डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई दिनों से एक गुलदार दो शावकों के साथ देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
घर में घुसा गुलदार
ग्रामीणों ने गुलदार व उसके दूसरे शावक को पकड़कर जंगल में छोड़े जाने की मांग की। वहीं वन विभाग की टीम ने पकड़े गए गुलदार के शावक को जंगल में छोड़ दिया। बुधवार को मुख्यालय से सटे च्वींचा गांव में आशा देवी के घर में गुलदार का शावक आ धमका। घर के बगल में उनके नए भवन का निर्माण चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
घर में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
घर के सभी लोग निर्माणाधीन भवन के पास थे। आशा देवी ने बहू रुचि देवी को चाय बनाने के लिए घर भेजा। रुचि जैसे किचन में घुसती, उससे पहले ही उसकी नजर रसोईघर में दुबके गुलदार के शावक पर पड़ गई। रुचि ने रसोईघर का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गुलदार के शावक के घर में घुसने की सूचना वन विभाग को दी गई। 

4 of 5
घर में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार के शावक को पकड़ लिया। जिसमें एक वन कर्मी का हाथ जख्मी भी हो गया। ग्रामीण रविंद्र सिंह व संजय सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से एक गुलदार दो शावकों के साथ देखा जा रहा है। जिनमें एक शावक दिन दहाड़े ही गांव में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने गुलदार व उसके दूसरे शावक को भी पकड़कर दूर जंगल में छोड़े जाने की मांग की। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार के शावक को रेस्क्यू कर लिया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद शावक को जंगल में छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें