शादी के बाद नैनीताल घूमने आए नवविवाहित जोड़े को कमरे में खिड़की का शीशा तोड़कर तेंदुआ बिस्तर पर आ धमका। तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
leopard enter honeymoon couple room
- फोटो : amar ujala
नैनीताल के तल्लीताल में वैष्णो देवी मंदिर के पास होटल शशि में कमरा नंबर 235 में मेरठ के पल्लवपुर फेज एक निवासी सुमित राठौर पत्नी शिवानी संग सो रहे थे। इनकी शादी मई माह में हुई है और वे नैनीताल घूमने आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
leopard enter honeymoon couple room
रविवार को तड़के पौने पांच बजे करीब सवा साल की उम्र का तंदुआ होटल की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए छलांग लगाकर कमरे में घुस गया। बताया जाता है कि लैपर्ड के पीछे आवारा कुत्तों का झुंड पड़ा था, और जान बचाने के लिए उसने खिड़की की ओर छलांग लगा दी।
4 of 6
leopard enter honeymoon couple room
तेंदुआ डरा सहमा सा उनके बिस्तर के पास जा पहुंचा। सुमित ने फुर्ती से तेंदुए को बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद सुमित ने जीजा अमित को उठाने के साथ ही होटल कर्मियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 6
leopard enter honeymoon couple room
इस पर होटल कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर वन दरोगा हीरा सिंह शाही मौके पर पहुंचे। इस बीच तेंदुए के होटल में घुसने की सूचना फैली तो भीड़ भी जमा हो गई।
सूचना के दो घंटे बाद चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश भरद्वाज और रेंजर प्रमोद तिवारी ट्रेंकुलाइजर गन समेत पिजड़ा व जाल मौके पर पहुंचे। बाथरूम में कैद तेंदुए को पकड़ने के लिए खूब मशक्कत हुई, लेकिन करीब साढ़े सात बजे वह बाथरूम के ऊपर रोशनदान का शीशा तोड़कर भीड़ के बीच से होते हुए जंगल को भाग गया।