स्टंट बाइकिंग...यह नाम सुनते ही जेहन में तेज रफ्तार में आड़ी-तिरछी बाइक दौड़ाते, हुड़दंग मचाते युवाओं की तस्वीरें उभर आती हैं, लेकिन अगर स्टंट बाइकिंग ही कॅरियर बन जाए तो? जी हां, स्टंट बाइकिंग को हर्ष कुकरेजा ने शौक और कमाई का जरिया बना लिया है।
विज्ञापन
2 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
यही नहीं अब फेसबुक पर भी उनके यह वीडियो धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर स्टंट बाइकिंग से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए हैं। जिन्हें बहुत से लोग पसंद कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
डाकपत्थर रोड स्थित दुर्गा विहार निवासी और डीएवी देहरादून में बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष (19) इसके लिए रोजाना दो से तीन घंटे तक भीमावाला स्थित ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं।
4 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
हर्ष ने एम टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम स्टंट मेनिया के स्टंट मास्टर मिक्की से स्टंट बाइकिंग के गुर सीखे हैं। वह कहते हैं स्टंट बाइकिंग विदेशों में प्रचलित साहसिक खेल है। भारत में भी यह खेल तेजी से उभर रहा है, लेकिन लोग इसे हुड़दंग से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
उनका कहना है कि यह सोच बदलकर युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिले तो भारत में भी इस खेल का सुनहरा भविष्य हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
वह बताते हैं कि दिल्ली समेत कई जगहों पर स्टंट राइडिंग के शो कर चुका हूं। इसके लिए आयोजकों ने उन्हें 12-15 हजार रुपये तक दिए।
विज्ञापन
7 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
हाल ही में उन्होंने विकासनगर में आयोजित मिस्टर एंड मिस विकासनगर प्रतियोगिता में भी स्टंट शो कर खूब धमाल मचाया था। इन दिनों हर्ष अगले साल दिल्ली में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं।
8 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
हर्ष का कहना है कि स्टंट राइडिंग के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी को मॉडिफाई कराया है। आम बाइक और स्कूटी पर स्टंट राइडिंग खतरनाक है।
9 of 10
stunt biker harsh kukreja famous in facebook
हर्ष का कहना है कि स्टंट की प्रैक्टिस हमेशा एकांत जगह पर की जाती है। स्टंट के लिए बाइक से ज्यादा नॉन गियर स्कूटी भाती हैं।
हर्ष का कहना है कि स्टंट के दौरान सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जाता हैं। खास तरह की जैकेट, ग्लब्स, आईएसआई मार्क हैलमेट, लैग गार्ड पहनकर ही स्कूटी चलाई जाती है। एक अच्छा सुरक्षा इंस्ट्रेमेंटस खरीदने में 12 हजार रुपये तक का खर्च आता है।