फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पुलिस ने 30 भिखारियों पर दर्ज किया मुकदमा, वजह जानकर हैरानी में पड़ जाएंगे

Sat, 12 May 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
beggars
यहां पुलिस भिखारियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आगे जानिए इसकी वजह...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
beggars
बदरीनाथ धाम में पुलिस प्रशासन की ओर से भिखारियों और साधु-संतों का सत्यापन कार्य शुरु कर दिया गया है। पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर तीर्थयात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगने और उनका पीछा करने वाले भिखारियों की सूची बनानी भी शुरु कर दी है। अभी तक ऐसे 30 भिखारियों पर मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
begging
तीर्थयात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगने व यात्रियों के पीछे भागने पर हुए मुकदमे दर्ज हुए हैं। बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रा शुरु होते ही भिखारियों का रैला भी उमड़ पड़ता है। बदरीनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर विजय लक्ष्मी चौक से अलकनंदा पुल तक आस्था पथ के किनारे भिखारियों की लाइन लगी रहती है।

4 of 5
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जो तीर्थयात्रियों से जबरदस्ती भीख मांगते हैं। कुछ भिखारी तीर्थयात्रियों के पीछे भागकर दान देने के लिए भारी दबाव डालते हैं। जिससे यात्री परेशान हो जाते हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे भिखारियों को बदरीनाथ से हटाने का अभियान शुरु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भिखारी - फोटो : self
बदरीनाथ के थानाध्यक्ष अनिल जोशी का कहना है कि भिखारियों और साधु-संतों का सत्यापन कार्य शुरु कर दिया गया है। तीर्थयात्रियों से जबरदस्ती भीड़ मांगने और धर्म के नाम पर उन्हें डराने वाले करीब 30 भिखारियों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। ऐसे भिखारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें