फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तेरहवीं से एक दिन पहले आई आपदा, सबकुछ खत्म हो गया

Thu, 29 Jun 2017 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
landslide in chamoli - फोटो : amarujala
30 जून को मां की तेरहवी से एक दिन पहले इलाके में ऐसी प्राकृतिक आपदा आई और सबकुछ खत्म हो गया। भूस्‍खलन के चलते पूरा घर तबाह हो गया। घरवालों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

2 of 5
landslide in chamoli - फोटो : amarujala
घटना 28 जून देर रात की है। चमोली जनपद के गैरसैंण के सेंजी वार्ड में कुदरत का कहर बरपा। भारी बारिश के बाद यहां बादल फट गया। जिससे इलाके में रह रहे प्रेम सिंह का मकान और दो गौशाल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
landslide in chamoli - फोटो : amarujala
बता दें कि 30 जून शुक्रवार को प्रेम सिंह की मां की तेरहवीं होनी है। इसके लिए उन्होंने कार्यक्रम हेतू सामान घर में जमा किया था। लेकिन, भूस्‍खलन के चलते सबकुछ तबाह हो गया।

4 of 5
landslide in chamoli - फोटो : amarujala
रात के वक्त कुदरत का कहर इस कदर बरपा कि परिवारवालों ने देर रात घर से भागकर अपनी जान बचाई। इनकी माता का 11 दिन पूर्व देहांत हो गया था। गांव के छह-सात घरो में पानी व मलबा घुस गया है। किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
landslide in chamoli - फोटो : amarujala
उधर, सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह साढ़े छह बजे मौके पर पहुंची और इलाके का जायजा लिया। बता दें कि प्रेम सिंह कठैत (36 वर्ष) पुत्र बलवन्त सिंह निवासी ग्राम सैजी थाना गैरसैण व उनके भाई खीम सिंह (30 वर्ष) पुत्र बलवन्त सिंह का पूरा मकान क्षतिगस्त हो गया। मकान में दो-दो कमरे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें