फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही स्नान आज : सबसे बड़े मेष संक्रांति स्नान पर दिखा आस्था का अनूठा रूप, देर रात से घाट पर पहुंचे भक्त, तस्वीरें

Wed, 14 Apr 2021 01:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

महाकुंभ में मेष संक्रांति के शाही स्नान से एक दिन पहले शुरू हुए नव संवत्सर पर हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर चार लाख 47 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
1 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ का सबसे बड़ा मेष संक्रांति का शाही स्नान बुधवार को है। इस मौके पद मंगलवार रात 12 बजे से ही हरिद्वार के गंगा घाटों पर भक्त पहुंचने लगे थे। आज सभी 13 अखाड़ों के संतों अलावा लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ में मेष संक्रांति के शाही स्नान से एक दिन पहले शुरू हुए नव संवत्सर पर हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर चार लाख 47 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 

हरिद्वार महाकुंभ: शाही स्नान पर 110 साल में पहली बार हुआ ऐसा, तस्वीरों में देखें कुंभ के अनोखे रंग...

हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड संतों के स्नान के लिए रिजर्व है और श्रद्धालु सुबह सात बजे तक ही वहां स्नान कर पाए। हरकी पैड़ी छोड़कर श्रद्धालु गंगा घाटों पर डुबकी लगा रहे हैं। मेला पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और 12 अप्रैल की तर्ज पर ही 14 अप्रैल के स्नान की व्यवस्थाएं हैं। लोगों ने पूजा-अर्चना कर हरकी पैड़ी एवं गंगा घाटों पर डुबकी लगाई। श्रद्धालु रात से ही घाटों पर पहुंच गए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान किया। मेष संक्रांति के शाही स्नान के लिए बाहरी राज्यों के कई यात्री मंगलवार को ही हरिद्वार पहुंच गए थे। महाकुंभ में बुधवार को मेष संक्रांति का दूसरा और अखाड़ों का तीसरा शाही स्नान है।
विज्ञापन

2 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
संन्यासी अखाड़ों के संत 11 मार्च महाशिवरात्रि को पहला शाही स्नान कर चुके हैं। अखाड़ों के संत बारी-बारी से क्रमवार स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।



विज्ञापन

3 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
हरकी पैड़ी क्षेत्र आठ बजे जीरो जोन है। यहां पर एनएसजी और एटीएस के स्नाइपर और कमांडो मुस्तैद हैं। 

4 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ पर कोविड-19 का नया स्ट्रेन घातक साबित हो रहा है। मंगलवार को सर्वाधिक रिकार्ड 843 पॉजिटिव लोगों में 15 फीसदी से अधिक बुजुर्ग और 3.50 फीसदी संख्या बच्चों की है।
विज्ञापन

5 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में 14 अप्रैल मेष संक्रांति के शाही स्नान पर आ रहे हैं तो बच्चों और बुजुर्गों को साथ लाने से परहेज करें। 
विज्ञापन

6 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग स्नान करने आने से परहेज करें।
विज्ञापन

7 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
मेलाधिकारी ने मां गंगा से शाही स्नान के शांतिपूर्वक व निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।

8 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
 उसके बाद सबसे पहले हरकी पैड़ी पर निरंजनी अखाड़ा के संत स्नान के लिए पहुंचे।

9 of 10
शाही स्नान करते लोग - फोटो : अमर उजाला
कुंभनगरी में बुधवार को मेष संक्रांति पर शाही स्नान व बैसाखी का पर्व स्नान है।
विज्ञापन

10 of 10
शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में देर रात 12 बजे से सुबह सात बजे तक श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें