फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने पहुंचे अखिलेश यादव, किया गंगा पूजन, तस्वीरें देखें...

Sun, 11 Apr 2021 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में अखिलेश यादव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से भेंट करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
कुंभ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार महाकुंभ के क्रम में आज रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीर्थनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की और गंगा पूजन में भी भाग लिया। हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से भेंट करने के लिए पहुंचे। मठ पहुंचकर अखिलेश सीधे स्वामी स्वरूपानंद के कक्ष में गए। इससे पहले उन्होंने अविमुक्तानंद सरस्वती से भी मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने गंगा पूजन भी किया। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फिलहाल ऋषिकेश में ठहरे हैं। वह शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे थे। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नीलधारा शंकराचार्य छावनी पहुंचे। वहां जगद्गुरु के शिष्य अविमुक्तानंद सरस्वती से मुलाकात की और नीलधारा पर ही स्नान किया। इसके बाद अखिलेश यादव जगद्गुरु स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने कनखल स्थित उनके मठ पहुंचे। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला ऋषिकेश होते हुए बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिंगटाली के समीप बने ताज होटल में पहुंचा। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। 

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र करेंगे शाही स्नान, आज पहुंचे हरिद्वार
विज्ञापन

2 of 5
कुंभ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव यहां अपने निजी कार्य से आए हुए हैं। शनिवार को जौलीग्रांट हवाई अड्डा पर उत्तराखंड के प्रदेश सचिव/प्रदेश प्रवक्ता अतुल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष रमेशचंद्र गौड़, नगर अध्यक्ष अशोक ग्रोवर, अनिल शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 5
कुंभ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा शिवपुरी के एक होटल में नेपाल के राजा ज्ञानेंद्रवीर विक्रम शाह भी ठहरे हैं। वह भी रविवार को हरिद्वार कुंभ में पहुंचे। वह सोमवार को शाही स्नान के दौरान गंगा स्नान करेंगे।

4 of 5
कुंभ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
वहीं महाकुंभ के 12 और 14 अप्रैल के शाही स्नानों को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। रूट प्लान 11 अप्रैल की रात से लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल के मुताबिक भीड़ की संभावित परिस्थितियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता की सुविधा को देखते हुए यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में अत्यधिक दबाव बढ़ने पर ही रूट बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें