जिस लेखक एवं एडवोकेट रूपनारायण सोनकर ने राकेश रोशन पर फिल्म कृष 3 की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा है उनको अब राकेश रोशन से जान का खतरा है। आरोप लगाया कि रोशन उनके खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। सोनकर ने मुंबई जाने पर अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
2 of 9
रविवार को प्रेस क्लब में रुपनारायण सोनकर ने पत्रकारों को बताया कि राकेश रोशन ने साल 2010 में प्रकाशित उनके उपन्यास सूअरदान पर कृष-3 फिल्म बनाई थी।
विज्ञापन
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
3 of 9
साल 2013 में फिल्म प्रदर्शित होने के बाद हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र ने मुझे बताया कि फिल्म कृष-3 मेरे उपन्यास सूअरदान की पूरी कॉपी है। इसके बाद जब फिल्म देखी तो बात सच साबित हुई।
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
4 of 9
सोनकर ने बताया कि राकेश रोशन से इस संबंध में जवाब मांगा तो उन्होंने चुप्पी साध ली। बकौल सोनकर इसके उन्होंने सिविल जज लखनऊ की अदालत में केस दायर कर दिया।
विज्ञापन
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
5 of 9
कोर्ट ने राकेश रोशन, रितिक रोशन, विवेक ओबराय, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनावत और अमिताभ बच्चन के खिलाफ समन जारी किया है। सोनकर का कहना है कि केस को लेकर राकेश रोशन विचलित है।
विज्ञापन
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
6 of 9
लेखक एवं एडवोकेट रूपनारायण सोनकर ने आरोप लगाया है कि फिल्म प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर राकेश रोशन उन पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
7 of 9
सोनकर का कहना है कि नोटिस भेजकर राकेश रोशन ने कहा है कि मेरे खिलाफ दर्ज केस वापस लो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज कराएंगे। आरोप लगाया कि रोशन उनके खिलाफ मुंबई में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। सोनकर ने मुंबई जाने पर अपनी जान को खतरा बताया है।
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
8 of 9
सोनकर के उपन्यास सूअरदान में मानव और जानवर के सीमेन से हाईब्रिड मानवर का जिक्र है। फिल्म कृष -3 भी इसी थीम पर आधारित है।
आखिर क्यों इस लेखक को है राकेश रोशन से जान का खतरा!
9 of 9
उपन्यास का सुपर विलेन सत्यनारायण त्रिपाठी अपंग है, जबकि फिल्म कृष-3 का विलेन काल (विवेक ओबराय) भी अपंग है। उपन्यास सूअरदान और फिल्म कृष-3 में और भी कई समानताएं हैं। इसी आधार पर सोनकर ने राकेश रोशन पर थीम चुराने का केस दायर किया है।