उत्तराखंड के गदरपुर में पशु तस्करों के दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने पीछा कर रहे एक सिपाही को वाहन से कुचलकर मार डाला, जबकि दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्करों ने पहले यूपी की सीमा से सिपाहियों पर पथराव भी किया। वारदात की सूचना के बाद डीआईजी, एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा घायल सिपाही का हाल भी जाना। तस्करों की तलाश में तीन एसओ, एसओजी के साथ 6 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: पशु तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही को दी दर्दनाक मौत
2 of 6
शनिवार देर रात करीब एक बजे गदरपुर के ग्राम महतोष कॉलोनी निवासी भूकनलाल की पशुशाला से चार बदमाशों ने एक भैंस, कटिया खोल ली और उसे पिकप में भरने की कोशिश करने लगे। खटपट की आवाज सुनकर जागे भूकनलाल और उनकी पत्नी शकुंतला ने शोर मचाया तो बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर उनकी जमकर पिटाई कर डाली। लेकिन दोनों के शोर मचाने पर बदमाश पशुओं को छोड़कर नवाबगंज की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
तस्वीरें: पशु तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही को दी दर्दनाक मौत
3 of 6
ग्रामीणों ने घटना की सूचना महतोष पुलिस चौकी पुलिस को दी। चौकी के पुलिसकर्मी सुभाष जोशी ने तत्काल मोबाइल से बदमाशों की जानकारी सीमावर्ती रतनपुरा-नबाबगंज चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही बसंत सिंह बोरा और जितेंद्र कुमार को दी। दोनों सिपाहियों की ओर से जिला पंचायत के बैरियर पर लगाए अवरोधों को उड़ाकर पिकप सवार भाग निकले।
तस्वीरें: पशु तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही को दी दर्दनाक मौत
4 of 6
इस पर दोनों सिपाहियों ने अपनी बाइक यूके08जी-1049 से बदमाशों का पीछा किया। लेकिन बदमाश वाहन लेकर यूपी के नवाबगंज में दाखिल हो गए। यहां पर बदमाशों ने दोनों सिपाहियों पर यूपी सीमा से पथराव कर दिया। दोनों सिपाही लौटकर रतनपुरा-नबावगंज स्थित शहीद बलजीतसिंह चौक तक पहुंचे ही थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार पिकप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी दोनों सिपाहियों की कुचल दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: पशु तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही को दी दर्दनाक मौत
5 of 6
इसमें सिपाही बसंत सिंह बोरा (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम भुरमुनि (चंडाक) पिथौरागढ़ हाल निवासी कमलुवागांजा हल्द्वानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सिपाही जितेंद्र कुमार (38) पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम आसफनगर मंगलौर (हरिद्वार) को गंभीर हालत में रामपुर रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश सिपाहियों के मोबाइल लेकर फरार हो गए। हमले में बाइक के साथ ही दोनों की राइफलों के भी टुकड़े हो गए। भागते हुए बदमाशों ने मजार के पास लोगों की भीड़ को देखकर हवाई फायर भी किए।
तस्वीरें: पशु तस्करों ने पीछा कर रहे सिपाही को दी दर्दनाक मौत
6 of 6
इधर तेजी से आ रहे एक पिकप वाहन को देखकर महतोष पुलिस चौकी के सिपाही सुभाष जोशी ने नबावगंज मोड पर मार्ग अवरोधक लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने उस पर भी वाहन चढ़ाने की कोशिश की। सिपाही सुभाष ने खेत में कूदकर जान बचाई। घटना की सूचना से महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ राजीव मोहन और आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल, एएसपी टीडी वैला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।