फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2019: राशि के अनुसार करें कान्हा का श्रृंगार और पूजन, इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान

Fri, 23 Aug 2019 04:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए मंदिर सज गए हैं। पंडित सुशांत राज के मुताबिक जन्माष्टमी पर राशियों के अनुसार कन्हैया का श्रृंगार व पूजा-अर्चना करने से घर में सुख समृद्धि आने के साथ ही कष्टों का विनाश भी होगा। 

विज्ञापन

2 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
इस बार रोहिणी नक्षत्र 23 अगस्त की रात 11:46 बजे से शुरू होकर 25 अगस्त सुबह 4:17 बजे तक रहेगा। भगवान श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे हुआ था। दोनों दिन रोहिणी नक्षत्र है। इसलिए दोनों ही दिन व्रत रखने से शुभ फल मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत पंसद है। इसलिए उनके श्रृंगार में बांसुरी रखना न भूलें। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति या शालिग्राम की विधि पूर्वक पूजा करें। इसके साथ ही जहां भी पूजा का मंडप सजाएं वहां बाल कृष्ण के स्वरूप को दुग्धपान कराती देवकी, विष्णु जी और लक्ष्मी जी की युगल मूर्ति, नंद जी व बलदेव समेत यशोदा जी की मूर्ति भी स्थापित करें। 

4 of 6
krishna janmashtami dehradun
राशि के अनुसार करें पूजन
मेष व वृश्चिक राशि वाले कृष्ण का श्रृंगार सिंदूरी वस्त्र से करें व गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
वृषभ व तुला राशि वाले सफेद वस्त्र से श्रृंगार करें व माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
विज्ञापन

5 of 6
krishna janmashtami
मिथुन व कन्या राशि वाले हरे वस्त्र से श्रृंगार करें व मक्खन बड़े का भोग लगाएं।
कर्क राशि वाले गुलाबी मोतिया रंग या लहरिया वस्त्र से श्रृंगार करें व पंचामृत और काजू का भोग लगाएं।
सिंह राशि वाले मेहरून वस्त्र से श्रृंगार करें व रबड़ी का भोग लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
krishna janmashtami dehradun
धनु एवं मीन राशि वाले पीले वस्त्र से श्रृंगार करें व पीली मिठाई का भोग लगाएं।
मकर व कुंभ राशि वाले नीले या आसमानी वस्त्र से श्रृंगार करें व बेसन से बनी वस्तु और नमकीन का भोग लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें