आज(17 अक्टूबर) को धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन लोग भगवान गणेश और लक्ष्मी वाला चांदी का सिक्का खरीदते हैं। ऐसे में सिक्का खरीदते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
2 of 5
coin
चांदी के सिक्कों में मिलावट भी होती है। लिहाजा आप अगर सिक्के खरीदने जा रहे हैं तो उस पर पांच मुहर देखकर ही खरीदें। सरकार इन सिक्कों की शुद्धता के हिसाब से उन पर मुहर लगाती है।
विज्ञापन
3 of 5
coin
युवा सराफा मंडल के अध्यक्ष सुमित गोयल ने बताया कि पहली मुहर दुकानदार का अपना लोगो होता है। दूसरा त्रिकोणीय आकार का बीआईएस हॉलमार्क होता है।
4 of 5
तीसरा लोगो उस सिक्के की शुद्धता की होती है। चौथी मुहर हॉलमार्क सेंटर की होती है और पांचवीं मुहर एक कोड होता है, जो हर साल सिक्कों पर अलग-अलग होता है।
चांदी के सिक्कों पर पुरातत्व विभाग ने दी खास जानकारी
- फोटो : Getty
इन पांचों मुहर को देखने के लिए हर ज्वैलर्स के पास आई ग्लास और लेंस होता है। ग्राहक, दुकानदार से यह लेंस लेकर उस सिक्के की जांच के बाद ही खरीदें तो बेहतर होगा।