फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन 'सेक्स पॉवर' बनी देश के लिए खतरा, पाने के लिए चीन लगा रहा सेंध

Wed, 05 Oct 2016 09:08 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
kirajari smuggling - फोटो : AmarUjala
हिमालयन वियाग्रा के नाम से मशहूर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली यारसागंबू (कीड़ाजड़ी) अब सीमा की सुरक्षा में खतरा बन रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इसके तस्करों का मकड़जाल फैला है।
विज्ञापन

2 of 8
यारसागंबू की खोज करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
चीन बड़े पैमाने पर उच्च हिमालयी क्षेत्र से कीड़ा जड़ी की तस्करी करवाता है, ये तस्कर सीमा पर चोर रास्तों से तस्करी करते हैं। यारसागंबू के नाम से बिकने वाली इस जड़ी की चीन में बहुत डिमांड है। यह जड़ी 15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम में बिकती है।
विज्ञापन

3 of 8
yarsagambu, kirajari
उच्च हिमालयी क्षेत्र में सैकड़ों कीड़ा जड़ी तस्करों के कैंप की तस्दीक भारतीय वन्य जीव संस्थान की शोध रिपोर्ट में की गई है। कीड़ा जड़ी तस्करों के साथ वन्य जीवों की तस्करी करने वालों ने भी उत्तरकाशी, चमोली आदि जिलों की चीन सरहद के नजदीक इलाकों में अपने अड्डे बना रखे हैं।

4 of 8
himalayan viagra kirajari
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वन्य जीवों पर शोध के दौरान भारतीय वन्य जीव संस्थान की टीमों को सैकड़ों की संख्या में कीड़ा जड़ी इकट्ठे करने वालों के कैंप दिखे हैं। इसका जिक्र संस्थान के विज्ञानियों ने अपनी शोध रिपोर्ट में भी किया है।
विज्ञापन

5 of 8
himalayan viagra kirajari
इन कीड़ा जड़ी कैंपों के संबंध में स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। चीन में कीड़ा जड़ी का दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 8
himalayan viagra kirajari
संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि कीड़ा जड़ी तस्करों के सीमा पर गोपनीय रास्तों का इस्तेमाल राष्ट्र विरोधी विदेशी घुसपैठिये भी कर सकते हैं। कीड़ा जड़ी तस्करों के साथ वन्य जीव तस्करों का भी गठजोड़ है।
विज्ञापन

7 of 8
kirajari camp
उच्च हिमालयी क्षेत्रों से कस्तूरी मृग, बाघ आदि वन्य जीवों की तस्करी की जाती है। इन तस्करों का अंतरराष्ट्रीय गिरोहों से गठजोड़ है। वन्य जीव तस्करों की इन गतिविधियों का मामला स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में उठ चुका है।
विज्ञापन

8 of 8
himalayan viagra kirajari
बोर्ड से उच्च हिमालयी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा गया। प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती का कहना है कि वन्य जीव तस्करों को पकड़ने के लिए आईटीबीपी, बीएसएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें