उत्तराखंड के अल्मोड़ा में नगर के थाना बाजार में करीब छह फुट लंबा किंग कोबरा दिखने से हड़कंप मच गया। किंग कोबरा को देखते ही वहां मौजूद लोगों की सांसे अटकी रहीं। तस्वीरें देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
शाम करीब 3.30 बजे किसी व्यक्ति ने थाना बाजार के पास से एसएसपी ऑफिस की तरफ जाने वाली तंग गली में कोबरा को रेंगते देखा। लोगों ने इसकी खबर वन कर्मियों को दी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
कुछ ही देर में वन बीट अधिकारी भुवन लाल टम्टा और विक्की मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुछ देर की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ लिया और थैले में डालकर जंगल छोड़ दिया।
4 of 6
- फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
भुवन लाल टम्टा ने बताया कि किंग कोबरा छह फुट लंबा था। लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले भी यहां किंग कोबरा दिखाई दिया था।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : रोहित भट्ट/अमर उजाला
उस दिन भी वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक वह गायब हो गया। कुछ दिन पहले बाजार के पास ही एक घर में भी बड़ा सांप निकलने से हड़कंप मच गया था।