फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Exclusive: कांग्रेस में असंतोष से राहुल के नेतृत्व तक क्या बोले हरीश रावत? पढ़ें 5 अहम बातें

Thu, 12 Aug 2021 06:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हरीश रावत से अमर उजाला से खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस में अगर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बात की जाए तो वो एक संकटमोचक के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उत्तराखंड में पार्टी को फिर से सत्ता में लाने की रणनीति बनाने की बात हो या पंजाब में कैप्टन-सिद्धू के बीच सुलह कराने का मुद्दा। पार्टी आलाकमान ने हमेशा उन पर विश्वास जताया है। अमर उजाला ने आज उनसे खास बातचीत की और इस दौरान उन्होंने पार्टी की रणनीति और आने वाले समय में कांग्रेस किन बातों को लेकर आगे बढ़ेगी, इस पर खुलकर चर्चा की। पंजाब का सियासी संकट हो या कांग्रेस के अभी तक अध्यक्ष न चुन पाने का कारण, उन्होंने बहुत ही सहज तरीके से अपने विचार हमारे पाठकों के सामने रखे हैं। उनकी इस बातचीत की प्रमुख बातों को आप इन तस्वीरों के माध्यम से भी समझ सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हरीश रावत अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के बारे में बात करते हुए उनका कहना था कि वो बिजली का खिलौना लेकर जाते हैं, लेकिन पहले ही वह सब कर चुके हैं। हमने सस्ती बिजली दी थी, जीते तो कल भी सबसे सस्ती बिजली देंगे। भाजपा में असंतोष है। अब वहां के नेताओं को लग रहा है कि अंगूर खट्टे हैं। हम भी दरवाजे बंद कर नहीं रखेंगे। हम आकलन करेंगे। कई लोग बहुत कलाकार है, उनकी पाचन शक्ति बहुत भारी है। वे भाजपा को ही मुबारक हों। जो लोग सीधे-सादे हैं, वे जीतने लायक होंगे तो विचार करेंगे।



विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
कोरोना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके निशाने पर रही। कुंभ के दौरान जो जांच को लेकर अनियमितताएं सामने आईं उससे वो काफी नाराज दिखे। उनका मानना था कि इससे प्रदेश की छवि खराब हुई है।

4 of 5
अमर उजाला से बातचीत के दौरान हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
मुझे लगता है कि जितिन प्रसाद के मामले में पार्टी से कुछ गलती हुई। इसे यह भी कह सकते हैं कि जितिन प्रसाद ने अपनी भावनाएं पार्टी के सामने रखने में कुछ कमी रखी। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
बातचीत के दौरान हरीश रावत का कहना था कि राहुल जी को दोबारा अध्यक्ष पद स्वीकार करना पड़ेगा। वे सहयोगियों की मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं को दरकिनार नहीं कर सकते। वे समय ले रहे हैं। उन्हें निर्णय तो हम जैसे कार्यकर्ताओं के ही पक्ष में लेना पड़ेगा, अध्यक्ष पद संभालना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें