फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra 2023: ऑफलाइन नए पंजीकरण पर 16 जून तक रोक, क्षमता से अधिक पहुंच रही थी श्रद्धालुओं की भीड़

Mon, 12 Jun 2023 03:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक को 16 जून तक बढ़ा दिया है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण पर पहले ही रोक लगी है। चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 25 लाख पार हो गया है।

22 अप्रैल से शुरू चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए अब तक 43.82 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। केदारनाथ की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए एक दिन में 25 हजार तक यात्री पहुंच रहे थे। यात्रा मार्ग पर घंटों यातायात जाम लगने के साथ ही धाम में क्षमता से अधिक भीड़ बढ़ रही थी।

विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए प्रशासन व पर्यटन विभाग ने 16 जून तक ऑनलाइन नए पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही 10 जून तक ऑफलाइन पंजीकरण को बंद किया था।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
अब ऑफलाइन पंजीकरण पर लगी रोक को बढ़ाकर 16 जून किया गया है। जिन यात्रियों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है, उन्हें ही केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अनुमति होगी।

4 of 5
केदारनाथ

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक सिर्फ केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए है, जबकि बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण खुला है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

अब तक चारधामों में पंजीकरण की स्थिति

धाम             पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ       14,32,007

बदरीनाथ          13,15,646

गंगोत्री             7,85,399

यमुनोत्री            7,25,059

हेमकुंड साहिब      1,24,148
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें