फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ-कैलाश खेर समेत बॉलीवुड दिग्गजों ने गाया 'जय जय केदारा', बेहद है खूबसूरत

Wed, 14 Sep 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
jai jai kedara song - फोटो : AmarUjala
चारधामों में महत्वपूर्ण बारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ पर बन रहे सीरियल का प्रमोशनल सांग 'जय जय केदारा' लांच कर दिया गया है। केदारनाथ पर बन रहे इस सीरियल के प्रोमो सांग में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

2 of 8
jai jai kedara song - फोटो : AmarUjala
सोमवार देर रात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम आवास में इस गीत को लांच किया। राज्य सरकार की पहल पर बने इस सीरियल में अनूप जलोटा, शंकर महादेवन, अभिजीत, कैलाश ख़ैर, श्रेया घोषाल, सोनू निगम, हेमा मालिनी, शान, प्रसून जोशी, सोनू निगम अरिजीत सिंह आदि कलाकारों ने सुरों से सजोया है। आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो- 
विज्ञापन

3 of 8
jai jai kedara song - फोटो : youtube
बॉलीवुड के कई गायक इस गीत में अपनी आवाज देते नजर आ रहे हैं। पर इसका मुख्य आकर्षण बिग बी की आवाज में इसकी शुरुआत है। भगवान केदार की महिमा वाले इस मुख्य भजन की शुरुवात ही अमिताभ बच्चन से करवाई गयी है। कैलाश खेर ने अमर उजाला से बातचीत में बताया है कि जल्द ही पूरा सांग लांच किया जाएगा।

4 of 8
jai jai kedara song - फोटो : AmarUjala
एक साल से बन रहे इस सीरियल में इसका मुख्य सांग जिसके बोल होंगे (जय जय केदारा) लोगो को आकर्षित करेगा। बाबा की महिमा वाले इस सीरियल में 8 गाने है जिन्हें 15 सेलिब्रिटी ने गाया है। कैलाश ने बताया कि सीरियल बनकर तैयार है और जल्द ही इसे टेलीकास्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
jai jai kedara song - फोटो : youtube
उन्होंने बताया कि यह सीरियल बाकी सीरियल से काफी अलग होगा। महानायक अमिताभ बच्चन और मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के भक्तों को अपना संदेश भी दिया है। वहीं कैलाश खेर और अन्य कलाकारों की आवाज में ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ने भी लगा है। 
विज्ञापन

6 of 8
jai jai kedara song - फोटो : youtube
गौरतलब है कि राज्य सरकार की पहल पर कैलाश खेर बाबा केदारनाथ पर पिछले एक साल से सीरियल बना रहे हैं। 12 एपिसोड का सीरियल जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा।
विज्ञापन

7 of 8
jai jai kedara song - फोटो : youtube
इस सीरियल में केदारनाथ की आपदा के वक्त क्या और कैसे हुआ ये दिखाया जायेगा। 12 एपिसोड का ये सीरियल टीवी पर 3 महीने तक चलेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
jai jai kedara song - फोटो : youtube
बाबा केदार की महिमा वाले इस सीरियल में मुख्य भूमिका में अभिनेता विवेक ऑबरॉय और आशुतोष राणा होंगे। राज्य सरकार ने इस सीरियल का बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग द‌िया है।

यहां देखें वीडियो- जय जय केदारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें