केदारनाथ में दिव्य शिला के पीछे बनने वाली आदि शंकराचार्य की समाधि भूमिगत गुफा में होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 19 मई को धाम पहुंच कर समाधि निर्माण के संबंध में दिशा निर्देश दिये हैं। इसके लिए 100 मीटर लंबी गुफा तैयार की जाएगी। सितंबर 2020 तक इसका कार्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ मंदिर परिसर, गोल चबूतरा, मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग का विस्तार करने के साथ संगम पर गोल चबूतरा का गोल निर्माण किया जा चुका है। मंदिर परिसर के मुख्य आकर्षण में से एक अराइवल प्लाजा है, जिसका क्षेत्रफल 64 वर्गमीटर है। इसके अलावा टेंपल प्लाजा और सेंट्रल प्लाजा भी यहां आकार ले चुके हैं।