केदारनाथ में बर्फ के बीच पुनर्निर्माण कार्य
इसके बाद यहां भव्य पार्क भी बनाया जाएगा। समाधि स्थल के पीछे आरसीसी वॉल तक बनने वाले इस पार्क में बुग्याली घास उगाई जाएगी, ताकि यहां पूरे यात्राकाल में हरियाली बनी रहे। साथ ही चारों तरफ रंग-बिरंगे फूलों के गमले लगाए जाएंगे। पार्क के चारों ओर एक समान दूरी पर झूले व बेंच लगेंगे, जिससे बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु यहां समय बिता सकें।