केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
अब तक 2 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। मौसम की चेतावनी को देखते हुए सरकार ने केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण पर रोक लगाई है। एक मई को केदारनाथ यात्रा के लिए 30 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में पंजीकरण करने वाले सभी यात्री केदारनाथ धाम पहुंचते हैं तो ठहरने की व्यवस्था न होने पर मुश्किलें बढ़ सकती है। केदारधाम धाम व यात्रा मार्ग पर 10 हजार यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था है।