फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Dham: भीड़ बढ़ने पर भक्तों को सभामंडप से कराए जाएंगे दर्शन, तीर्थयात्रियों के लिए एक और सुविधा बढ़ी

Thu, 04 May 2023 07:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मौसम में पूरी तरह से सुधार होते ही केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें मंदिर के सभामंडप से बाबा के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट सके, इसके लिए दर्शन का समय भी एक घंटे बढ़ा दिया जाएगा।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी कार्ययोजना तैयार कर दी है। इन दिनों धाम में यात्रियों की संख्या कम होने पर उन्हें गर्भगृह से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अभी तक 122996 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कपाट खुलने के दिन धाम में 18335 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे अधिक संख्या है।

इसके बाद बीच के दो दिनाें में 16-16 हजार व बाद के दिनों में 12 से 13 हजार के बीच संख्या रही। बीते बुधवार को पैदल यात्रा बंद होने के बाद भी केदारनाथ में 6888 यात्रियों ने दर्शन किए हैं। नौ दिनों की यात्रा में प्रतिदिन औसतन 13 हजार, 600 से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर दर्शन किए हैं। आने वाले दिनों में मौसम के पूरी तरह से साफ होने पर धाम में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या का अनुमान 30 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है

विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों हुए पंजीकरण भी यही स्थिति बयां कर रहे हैंं। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए अपनी कार्ययोजना भी तैयार कर दी है। तब, धाम में सभी यात्रियों को मंदिर के सभामंडप से ही बाबा केदार के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही दर्शन का समय एक घंटे बढ़ा दिया जाएगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सके।
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ते ही सभामंडप से दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

4 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बाबा के भक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसे देखते हुए दर्शन का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे, जिसके बाद मुख्य पुजारी द्वारा बाबा केदार की पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: फिर शुरू हुई बुकिंग, 11 मई की यात्रा के लिए बुक करा सकेंगे टिकट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सुबह 5 बजे से धर्म दर्शन शुरू होंगे, जो अपराह्न 3.30 बजे तक होंगे और भगवान केदारनाथ को भोग लगाया जाएगा और मंदिर के गर्भगृह की साफ-सफाई होगी। इसके बाद साढ़े 4.50 बजे से धर्म दर्शन शुरू होंगे। जबकि रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ऑनलाइन व ऑफलाइन पूजाएं भी संपादित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें