फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Cloudburst: हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, फंसे श्रद्धालुओं का अब हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू

Thu, 01 Aug 2024 03:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में फंसे यात्रियों का हेलिकॉप्टर से भी रेस्क्यू शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदरानाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने से मची भारी तबाही के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। केदारघाटी में हाईअलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ पैदाल मार्गों पर फंसे श्रद्धालुओं का सुबह से रेस्क्यू किया गया। हेलिकॉप्टर से भी कुछ श्रद्धालुओं का रेस्क्यू किया गया।



बड़ी लिंचोली में एनडीआरएफ, डीडीआरएफ जवान श्रद्धालुओं को निकालने में जुटे रहे। केदारनाथ पैदल मार्ग से लेकर गौरीकुंड और सोनप्रयाग लिनचोली में आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। फंसे यात्रियों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। सड़क और पैदल मार्ग को क्षतिग्रस्त है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से हुए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वह बचाव व राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी से भीमबली के बीच लिंचोली के पास बादल फटने से मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंच गया है। सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने देर रात गौरीकुंड और सोनप्रयाग बाजार को खाली करवा दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तप्तकुंड और केदारनाथ पैदल मार्ग को करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया है। एहतियात के तौर पर 200 लोगों कोे जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और पुलिस चौकी में ठहराया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
रुद्रप्रयाग में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच चट्टान रास्ते पर गिरने की भी सूचना है। उधर, टिहरी के घनसाली में भिलंगना ब्लॉक के नौताड़ तोक में एक छोटा होटल ढहने से दंपती भानु व नीलम की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा बाधित... गंगोत्री हाईवे पर आय भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्री

 

4 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जबकि गैरसैंण के रोहिड़ा में एक मकान पर मलबा गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा बाधित... गंगोत्री हाईवे पर आय भारी मलबा बोल्डर, फंसे कांवड़ यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी ओर चमोली के बेलचोरी में मकान ढहने से दो लोग लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें