तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
Sun, 26 Oct 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
केदारनाथ के कपाट शुभ लग्नानुसार भैया दूज के पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
सुबह 7.55 बजे बाबा केदार की डोली मंदिर की परिक्रमा करने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की ओर रवाना हुई।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
बाबा की डोली 27 अक्तूबर को ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां शीतकाल के छह माह बाबा केदार की पूजा अर्चना की जाएगी।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
कपाट बंद होने से पहले शनिवार तड़के करीब चार बजे मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग ने मंदिर में स्वयंभू लिंग की पूजा करते हुए समाधि रूप दिया।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
सुबह 6.21 बजे बजे मंदिर के गर्भगृह के पट बंद कर कर दिए गए।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
केदारनाथ धाम में निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। कुछ इस तरह हो गया है अब केदारधाम।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ के साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गए।
तस्वीरें, इस तरह बंद हुए केदारधाम के कपाट
सर्दियों में मां यमुनोत्री खरसाली में निवास करेंगी। सभी तस्वीरें: अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी।