फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब केदारनाथ में कैलाश खेर के भजनों पर थिरकने लगे CM साहब

Sun, 09 Oct 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 10
kedarnath
हिटो केदार अभियान के समापन पर केदारनाथ धाम में आयोजित केदार संध्या में सूफी गायक कैलाश खेर के शिव भजनों पर सूबे के मुखिया थिरकते नजर आए। कैलाश खेर की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा केदार पर बनाए गए वीडियो के भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

2 of 10
harish rawat
इस मौके पर केदार धाम शिव जयकारों से गूंजता रहा। सीएम ने हिटो केदार अभियान में शामिल ट्रैकिंग दलों के सदस्यों का माल्यापर्ण कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
harish rawat
रविवार को केदारनाथ में आयोजित हिटो केदार अभियान के समापन पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2017 को उत्तराखंड ट्रेक ऑफ द ईयर के रूप में मनाया जाएगा।
 

4 of 10
harish rawat
द्रोणागिरी और ओम पर्वत कैलाश पर ट्रैकिंग की जाएगी। उत्तराखंड में सहासिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ इसे स्वरोजगार से भी जोडना होगा। उन्होंने माउंटनियर्स एंड ट्रैकर्स एसोसिएशन उत्तराखंड (माटा) द्वारा बीते 1 से 8 अक्तूबर तक 9 ट्रेकिंग रूटों पर केदारनाथ तक चलाए गए ट्रेकिंग अभियान के सफल संचालन के लिए आयोजकों व ट्रेकर्स को बधाई दी।
 
विज्ञापन

5 of 10
harish rawat
रावत ने कहा कि अभियान की सफलता ने भविष्य की उम्मीदों को भी पंख लगा दिए हैं। मुख्यमंत्री ने 8 ट्रैकिंग दलों में शामिल 252 ट्रैकर्स, जिसमें 45 महिलाएं/युवतियों के अलावा 4 दिव्यांगों के हौसले और हुनर पर उन्हें शाबाशी दी।
 
विज्ञापन

6 of 10
harish rawat
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन, तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन के रूप में देश में पहचान दिलाने और समृद्ध राज्य बनाने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि पर्यटन, तीर्थाटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास हो रहे हैं। माटा के अध्यक्ष मनोज रावत ने हिटो केदार अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
harish rawat
मुख्यमंत्री ने ट्रैकिंग दलों में शामिल माटा के संयोजक रिटायर कर्नल केएस मल्ल, डीआईजी अशोक कुमार, एएसपी सदानंद दाते, एसपी पीएन मीणा सहित अन्य को सम्मानित किया। इसके बात केदार संध्या में सूफी गायक कैलाश खेर के केदारनाथ पर बनाए गए जय केदारा वीडियो का विमोचन किया गया।
 

8 of 10
harish rawat
इस मौके पर गायक खेर ने पद्मासन में बैठे मौन, ये भोले बाबा कौन, जय केदारा, जय केदारा और भकड़ बम, भजनों की प्रस्तुति दी।

9 of 10
harish rawat
इस पर, सीएम हरीश रावत, स्वामी चिदानंद महाराज भी झूमने लगे। मंदिर परिसर में हिटो केदार के ट्रैकर्स ने भी खूब नृत्य किया।
विज्ञापन

10 of 10
harish rawat
समारोह में कमिश्नर गढ़वाल विनोद शर्मा, एडीजी राम सिंह मीणा, अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, डीएम डा. राघव लंगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें