फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में उमड़ा कांवड़ियों का हुजूम, लगा लंबा जाम, पुलिस का ट्रैफिक प्लान हुआ धड़ाम, तस्वीरें...

Mon, 29 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों के सैलाब के आगे रविवार को कांवड़ मेले का यातायात प्लान धड़ाम हो गया है। इसके बावजूद हिल बाईपास को नहीं खोला गया है। तस्वीरों में देखिए क्या रहा हाल...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
भीमगोड़ा से पंतद्वीप में हाईवे से ऋषिकुल के पुल तक पहुंचने में करीब दो घंटे लगे। पंतद्वीप में कांवड़ियों ने एकल मार्ग व्यवस्था को भी खत्म कर दिया। इधर, पंतद्वीप पार्किंग से बाहर हाईवे पर भी जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पंतद्वीप के जाम से सप्तऋषि से सिंहद्वार तक हाईवे पर यातायात ठहर गया था। इसी बीच कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करने वाला हेलीकाप्टर भी निकला। लेकिन, गर्मी और जाम में बेहाल शिवभक्तों को आकर्षित भी नहीं कर पाया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एक प्रशासनिक अधिकारी की कार भी करीब आधे घंटे तक पार्किंग के पास ही फंसी रही। जाम के कारण कुछ स्थानीय लोगों ने हिल बाईपास से निकलने की कोशिश की। लेकिन, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेटमैन ने गेट नहीं खोला। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
परेशान होकर उन्हें लौटना पड़ा। उत्तरी हरिद्वार की सभी गलियाें में डाक कांवड़ के वाहन थे। बताया जा रहा है कि पंतद्वीप में यदि पुलिस ने एकल मार्ग व्यवस्था तोड़ने नहीं दिया होता तो हालात इतने खराब न होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में सर्वानंद गंगा घाट पर सामान के रेट को लेकर हुए विवाद में लघु व्यापारियों और कांवड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव तक कर डाला। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें